
अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा – : नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव से साईबर थाना की पुलिस ने 7अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक सह थाना अध्यक्ष कल्याण आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है गिरफ्तार साइबर अपराधी वारसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के गोपाल कुमार,मनीष कुमार,मोहित कुमार प्रिंस कुमार रजनीश कुमार,राकेश कुमार, शिशुपाल कुमार को 11मोबाइल एक सिम कार्ड 11पेज का कस्टमर डाटा,आधार कार्ड, पैन कार्ड लोन अप्रूवल रिलेटेड से संबंधित कागजात बरामद किया है। मुख्यालय डीएसपी कल्याण आनंद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यह लोग रिलायंस फाइनेंस के लोन नाम पर अंतरराज्य में ठगी करने का काम करता रहा था। हालांकि मुख्य सरगना विक्की कुमार गिरफ्त से अभी बाहर है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
