
गावां प्रखंड अंतर्गत पटना माल्डा पुल के रेलिंग को बिना मरम्मत कराए ही संवेदक के द्वारा पैंट कर दिया गया है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है।

ग्रामीणों ने कहा कि बिना मरम्मत किए ही रंगाई करवाना सरासर ग़लत है। विभाग इसका जांच कर संवेदक पर कार्रवाई करे। ग्रामीणों ने कहा कि पुल का सारा रेलिंग जर्जर है, कई रेलिंग टूट गया है जिसका छड़ बाहर निकल गया। पुल के ऊपर रेलिंग सुरक्षा के दृष्टि कोण से लगाया है और बिना मरम्मत कराए ही जर्जर रेलिंग में संवेदक के द्वारा रंगाई किया गया है। कहा कि बिना मरम्मत कराए ही पेंट करवा देना कहीं से भी उचित नहीं है, संबंधित विभाग इसकी जांच करे। ग्रामीणों ने कहा कि रेलिंग का छड़ बाहर निकला हुआ और कई रेलिंग का ढलाई आधा से ज्यादा झड़ा हुआ है और इसी स्थिति में रेलिंग में पेंट करवा देना कहीं से भी उचित नहीं है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और वरीय पदाधिकारियों से रेलिंग मरम्मत करवाते हुए, जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस अल्पसंख्यक नेता मरगूब आलम ने कहा कि बिना मरम्मत कराए पुल के ऊपर लगे रेलिंग में पेंट करवाना गलत है। संवेदक के ऊपर जांच कर कार्रवाई करे विभाग।
इधर सड़क का कार्य कर रही कंपनी एमएस कांट्रक्शन के साइड इंचार्ज कुंदन सिंह ने कहा कि जितना हो सका उतना मरम्मत रेलिंग का किया गया है। जिस रेलिंग का छड़ निकला हुआ था उस रेलिंग का मरम्मत करना संभव नहीं था।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
