
गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पश्चिमी पंचायत के बाराडीह नीवासी बंसी यादव के एकलौता पुत्र अशोक यादव की मृत्यु गाजियाबाद में रेलवे दुर्घटना में हो गई थीं।मृतक अपने घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक के 3 पुत्री वा एक पुत्र हैं। सुचना मिलते ही धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव मृतक के परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए,हर संभव मदद का भरोसा दिया एंव आर्थिक सहयोग भी किए। धनवार पूर्व विधायक ने कहा की इस दुख की घड़ी में साहस से काम लेने की जरूरत हैं।क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार के समान है।इनके दुख में शामिल होना मेरा कर्तव्य है।उन्होंने कहा की हमारी कहीं भी अगर जरूरत पड़े तो आप लोग बेहिचक बताएंगे।हम मदद के लिये हमेशा तैयार है और आगे भी रहेंगे।
मौके पर जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव,संजय दास,इन्द्रेव यादव,कोलेशवर भुइयां,सखीचंद यादव,उदय यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
