• Sun. Mar 8th, 2026

इटौन पंचायत की मुखिया कौन, प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा,आरोप प्रत्यारोप का दाव पेंच हुआ शुरू।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 14, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के चानन पंचायत में 17 महीना 17 दिन मुखिया रही बबीता देवी के निधन के बाद पुनः दिसंबर 2023 में चुनाव होना है जिसको लेकर 13 दिसंबर को मुखिया पद के लिए तीन लोगों ने अपना नामांकन पत्र करवाया। इस नामांकन में वर्तमान के रहने वाले मुखिया स्वर्गीय बबीता देवी की सास गुलाबी देवी तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व की मुखिया यशोदा देवी और तीसरी तरफ नीलम देवी ने अपना नामांकन करवाया। आपको बता दे की इटौन पंचायत में पंचायत के वर्तमान मुखिया बबीता देवी के निधन के बाद दुवारा लोगों की मंशा है एक बार पांच साल के समय का कार्यकाल जो एक मुखिया का 5 वर्षों का होता है वह कहीं ना कहीं मुखिया प्रतिनिधित्व कर रहे उमेश पासवान को दिया जाए जिससे बाकी बचे कार्यकाल में जो कार्य अधूरा रह गया वह उन्हें पूरा कर पाए। दूसरी तरफ कुछ लोगों ने कहा कि वर्तमान में रहकर भी मुखिया ने अपना कार्य संतोषप्रद नहीं किया इसलिए बदलाव होना जरूरी है। अब सवाल उठता है की सरकार का कौन सा कार्य पूरा हुआ अथवा नहीं यह देखने और जानने की बात है। आपको बता दे की पिछले 5 वर्षों में भी बहुत सारी योजनाओं में कमी आने को लेकर इस बार इटौन पंचायत की मुखिया बबीता देवी को चुना गया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *