• Wed. Feb 18th, 2026

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विशेष शिविर का आयोजन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 11, 2023

जमशेदपुरः जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्पेशल कैंप के अंतर्गत तीसरे दिन सोमायझोपड़ी में जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता अभियान की शुरुआत में गांव की मुखिया भारत जोरा, ग्राम प्रधान तथा पूर्व मुखिया लक्ष्मी सोय को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. एनएसएस छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति, बाल विवाह, इत्यादि समस्याओं के समाधान के प्रति जागरूक किया गया. छात्राओं द्वारा गांव के बच्चों को खेल एवं मूल्य गीतों के द्वारा स्वच्छता एवं देश भक्ति का पाठ पढ़ाया गया.नये राष्ट्र का निर्माण में अपना सहयोग
इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसके अंतर्गत उन्हें पेपर बैग, पापड़, बड़ी बनाना इत्यादि सिखाया गया. गांव की किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के विषय में बताते हुए बताते हुए उनके बीच सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति, एनएसएस पदाधिकारी डॉ पुष्प लता, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ छगन लाल अग्रवाल एवं सुश्री रीना बाग का योगदान रहा. इस कार्यक्रम में जलसहिया एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर निभाई.कार्यक्रम को सफल बनाया


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *