
प्रधानमंत्री आवास बंद होने के बाद हेमंत सोरेन के द्वारा 8 लाख अबूआ आवास निर्माण कराया जा रहा है : संजीव बेदीया

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड मुख्य संयोजक संजय सिंह व संचालन इंद्रदेव राम एवं विशेश्वर राम ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार परिवहन प्राधिकार सदस्य सह केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदीया, केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी व अन्य उपस्थित अतिथियों को बुक के देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। बड़कागांव प्रखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमें संजय सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, सरोज महतो को सचिव, मोहन सोरेन को उपाध्यक्ष, इंद्रदेव राम को कोषाध्यक्ष तथा संजय भुईंया को मीडिया प्रभारी बनाया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारी को माला पहनकर स्वागत किया गया और जल्द प्रखंड कमेटी का विस्तार करने को कहा गया। इसके पूर्व बड़कागांव प्रखंड के तमाम सभी 23 पंचायत के अध्यक्ष सचिव को संजीव ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में पूरे प्रखंड से लगभग 3000 कार्यकर्ता भाग लिए। आगामी चुनाव के लिए लोगों को तैयार रहने के लिए कहा गया। मौके पर संजीव कुमार बेदिया ने कहा बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में प्रत्येक मंगलवार को झामुमो जनता दरबार लगाएगी और लोगों का काम को पूरा कराएगी। झामुमो हीं झारखंड के गरीब गुरबा लोगों का हक व अधिकार दिला सकती है। झारखंड अलग राज्य निर्माण में इस पार्टी ने बहुमूल्य योगदान निभाया है। संजीव ने प्रखंड बीडीओ और सीओ को आम ग्रामीण के लिए निष्पक्ष तरीके से काम करने को कहा। नहीं करने पर उसका भी उपाय लगाने की बात कही। उन्होंने भाजपा एवं आजसू पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़कागांव से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं आजसू मुक्त करना है। आगे उन्होंने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अच्छा से आम लोगों के लिए काम नहीं करेगी तो झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी उसको बर्दाश्त नहीं करेगा। काम करने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा उसके साथ खड़ी है। साथ ही कंपनियों में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार में रखने पर जोर दिया। वहीं केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ और सिर्फ झारखंड वासियों के हित के बारे में सोचती है। आगे उन्होंने सरकार की योजनाओं को बताते हुए पूरे विधानसभा में पार्टी मजबूती पर जोर दिया। बेहतर तरीके से कार्यकर्ता सम्मेलन करने को लेकर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह की सराहना की। मौके पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया, केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, कमल नयन सिंह, नीलकंठ महतो, इजहार अंसारी, संजय करमाली, राजा खान, मुकेश रावत, मनोहर राम, रश्मि टुडू, निसार अहमद, दिगंबर मेहता, राकेश मिश्रा, बसंत ठाकुर, इलियास अंसारी, गुड्डू राम, किशोर राणा, हेमंत भुइंया, नंदकिशोर भुइंया, पवन तुरी, मोती भुइंया, गणेश राम, नरशिंग तुरी, सोमर भुइंया के अलावा हजारों लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
