
लक्ष्मी देवी जायसवाल मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 का फाइनल रविवार को वेल्स क्रिकेट मैदान में हुआ। फाइनल मैच एंजल्स हाई स्कूल हज़ारीबाग और एलेक्स पब्लिक स्कूल बरही के बीच खेला गया। जिसमें एलेक्स पब्लिक ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में 10 विकेट पर कुल 93 रन बनाए। इसके जवाब में एंजल्स हाई स्कूल की टीम ने 32.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए और 4 विकेट से जीतकर विजेता का खिताब एंजेल्स हाई स्कूल टीम ने अपने नाम कर लिया। एंजल्स हाई स्कूल की टीम ने लगातार दूसरी बार यह ख़िताब जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया है ।
एलेक्स के तरफ से नीतीश कुमार ने 20 रन बनाए और एंजल्स के दानिश और यथार्थ ने 4- 4 विकेट लिए। एंजल्स के अविरल राज ने 32 रन और दानिश ने 21 रन बनाए। एलेक्स के शिव यादव ने 2 विकेट लिए। फाइनल मैन के ऑफ द मैच एंजल्स के यथार्थ बने। फाइनल मैच में अंपायर मनोहर सिंह और रंजीत कुमार ने अहम भूमिका निभाया।

हजारीबाग के प्रतिष्ठित जायसवाल परिवार की ओर से एचडीसीए के सहयोग से पीछले 17 वर्षों से हजारीबाग में उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान बरस टूर्नामेंट में जिले भर के कुल 15 इंटर स्कूल क्रिकेट टीम ने भाग लिया था ।

मौके पर एचडीसीए के विकास चौधरी, आशीष दा, बंटी तिवारी रितेश सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए और विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी भेंट किया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
