• Sun. Mar 8th, 2026

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा हरिजन बस्ती तथा विभिन्न इलाकों में किया गया कंबल का वितरण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 10, 2023

 

हजारीबाग।

शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा पिछले दो वर्षों से निरंतर सेवा का कार्य किया जा रहा है इसी के नियमित जिले में प्रचंड ठंड को देखते हुए पहली पाली में 500 कंबल का वितरण किया गया था वहीं दूसरी पाली के लिए 500 कंबल मंगाया गया है, इसी क्रम में कदमा स्थित हरिजन बस्ती तथा जिले के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध जनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। करीब 100 से भी अधिक लोगों को कंबल दिया गया। कंबल वितरण की सेवा फरवरी माह तक निरंतर रूप से चलता रहेगा इस बीच शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध जनों को कंबल प्राप्त होने के बाद उनके चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली उन्होंने उपस्थित सभी पाधिकारियों एवं सदस्यों को अपना आशीष आशीर्वाद प्रदान किया।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग सदैव जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर है। साथ ही कहा की लोगो की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उनके चेहरे पर खुशी देखकर काफी प्रसन्नता होती है, शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

मौके पर :– संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, जय प्रकाश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,विकाश तिवारी, डॉक्टर वी वेंकटेश एवं प्रिंस कसेरा सहित कई लोग मौजूद।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *