• Wed. Feb 18th, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन हेतु जिले में तैयारी तेज हुई, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला नें लिया जायजा, संबंधित सभी पदाधिकारी को कार्य प्रतिनियुक्ति हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 5, 2023

सरायकेला : 6 दिसम्बर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन हेतु जिले में तैयारी तेज हो चुकी है. खरसावां फुटबॉल मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रति नियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को सौपी गई जिम्मेदारियां का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारी को अपने अपने-अपने पंडालो में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को अपने-अपने कार्य स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बारीकी से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. साथ ही उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल की तैयारी में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए इस पर खास ध्यान रखा जाए. वही कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजना से संबंधित लगने वाले स्टॉल को ससमय लगवाने का भी निर्देश दिया. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था,पेयजल आदि का पूर्ण इंतजाम करने की बात कही गई. कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के विश्राम आदि की व्यवस्था हेतु परिषदन का भी निरीक्षण किया.

इस मौके पर उपविकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ,अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह ,आई टी डी ए निदेशक संदीप दौराइबूरु,डीएसपी चन्दन वत्स आदि मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *