• Sun. Mar 1st, 2026

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और हटिया के बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल पहुंचे हजारीबाग विधायक आवास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 30, 2023

 

विधायक मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय का किया निरीक्षण, उनकी जनहित के योजनाओं की खूब की तारीफ़
—-
चतरा जिले के भाजपा पंचायत समिति प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में भाग लेकर रांची लौटने के क्रम में बुधवार की देर शाम को झारखंड के भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और हटिया के बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और फिर विधायक मनीष जायसवाल के साथ चाय पर संगठनात्मक चर्चा- परिचर्चा की ।

इस दौरान झारखंड के भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और हटिया के बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल ने संयुक्त रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के विधायक सेवा कार्यालय का निरीक्षण किया और यहां जनहित के कार्यों के संचालन की प्रक्रिया और विधायक मनीष जायसवाल के विभिन्न जनकल्याणकारी योजना का विस्तारपूर्वक जानकारी लिया। विधायक मनीष जायसवाल ने शादी के उपलक्ष्य में जरूरतमंद बेटियों को आकर्षक लहंगा भेंट करने, क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल हेतु साधन संसाधन उपलब्ध कराने, हाल ही में छठ महापर्व में छठ महाव्रतियों के बीच करीब 10 हज़ार पूजन साड़ी वितरण करने, जरूरतमंद शोकाकुल परिवार के बीच कच्छा राशन सामग्री वितरण, जल्द ही क्षेत्र के विभिन्न महिला समूहों के बीच दर्री वितरण कार्य की शुरूआत करने जैसे अपने स्तर से चलाए जा रहें अनेकों योजनाओं की पूरी जानकारी दी। विधायक सेवा कार्यालय परिसर में जनहित की व्यवस्था को देख संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और हटिया के बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल ने इसे सूबे का सबसे बेहतर विधायक सेवा कार्यालय बताते हुए विधायक मनीष जायसवाल के जनहित के प्रति सोच की तारीफ की और ईश्वर से उनके इस कार्य को ओर संबलता प्रदान करने की कामना की ।

मौके पर विशेषरूप से सदर विधायक पुत्र करण जायसवाल, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, दारु विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, अमनारी मुखिया कृष्णा मेहता, अजय पांडेय, संजय यादव, विशेषांक वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *