• Sat. Jan 3rd, 2026

प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी ने किया विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण

ByAdmin Office

Nov 18, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल एवं थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह कृषि पदाधिकारी रवि रंजन सहित बीपीओ हीरो महतो ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटो का निरीक्षण किया।घाटों के निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि तालाब एवं नदियों पर बनाए गए छठ घाट में उनकी गहराई को माप ले यदि गहराई अधिक हो तो बांस का बैरियर लगाकर उसे चिन्हित कर दें। ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरा पानी में ना जा सके।आपातकालीन स्थिति के लिए हवा भरा ट्यूब एवम कुछ तैराक को तत्पर रखें ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके। थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने कहा कि विशेष रूप से तालाबों के किनारे बने छठ घाट में इन चीजों को ध्यान में रखते हुए जरूर अनुपालन करें।छठ घाटों की साफ -सफाई एंव छठव्रती को आने-जाने के लिए रास्ता का कार्य श्रद्धालुओं द्वारा पूरी की जा चुकी है। मौके पर प्रखंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ,इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन ,बीपीओ हीरो महतो, राजू महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *