• Sat. Feb 14th, 2026

गांजा भरकर क्षेत्र में बेच रहे युवक को दबोचा,पौने एक किलो गांजा बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 8, 2021

 

जमशेदपुर. सीतारामडेरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भुइयांडीह स्थित लिट्टी चौक  पर सोनू सांडिल नामक युवक को धर दबोचा। जो सिगरेट के पैकेट में गांजा भर कर बेच रहा था। उसके पास से 750 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। इस संदर्भ में एएसआई विश्वनाथ कुमार राणा के बयान पर सोनू के अलावा बिनोद कुमार गुप्ता उर्फ विधायक, उर्फ लंगड़ा और बारीडीह के अनिल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि पुलिस से बचने के लिए सोनू इस नायाब तरीके से पूरे क्षेत्र में घूम घूम कर सिगरेट में गांजे भरकर बेचा करता था। पुलिस उसके सहयोगियों की धरपकड़ में भी लग गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *