• Tue. Mar 3rd, 2026

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, सरकारी लाइसेंसी शराब दुकानों में अवैध तरीके से शराब मिलावटी के बाद उसे ग्राहकों को बेचने के आरोप में दो आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेंजा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 23, 2023

सरायकेला खरसावां जिले के सरकारी लाइसेंसी शराब की दुकानों में धड़ल्ले से मिलावटी शराब बिक रहा था. इतना ही नहीं शराब कारोबारी खुलेआम प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे वसूल रहे थे. जिसके लिए उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा ने कड़ी कारवाई करते हुए दो आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं.

जिले में कई लाइसेंसी शराब दुकानों से शराब का गोरखधंधा फल – फूल रहा था. इसमें शराब के शौक़ीनो को दोहरा मार झेलना पड़ रहा था. प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे थें. वही दूसरा उन्हें नकली और मिलावटी शराब की आपूर्ति हो रही थीं.

मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अन्तर्गत श्रीडूंगरी स्थित सरकारी लाइसेंसी शराब दुकान जिसका लाइसेंस नंबर 008 FLX और 009 FLX है. दुकान पीछे बने गोदाम में अवैध तरीका से शराब मिलावट के बाद उसे शराब दुकान के काउंटर से ग्राहकों को बेचीं  जाती थीं. वो भी प्रिंट रेट से ज्यादा. वैसे सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग ने श्रीडूंगरी में संचालित शराब दुकान से दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.आरोपी का नाम कमल किशोर एवं शंकर यादव हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *