• Mon. Mar 2nd, 2026

जमशेदपुर हिंदू पीठ के लिए शंभू जयसवाल संयोजक एवं कपिल हुईं सह संयोजक मनोनीत किया गया,गणपति महोत्सव में तीन दिवसीय का होगा भव्य पूजा-अरुण सिंह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 15, 2023

जमशेदपुर :बिस्टुपुर थाना अंतर्गत हिन्दू पीठ के प्रांगण में गुरुवार के दिन कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में इस वर्ष तीन दिवसीय गणपति महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने का फैसला लिया गया. इस वर्ष श्री गणपति जी का पूजन और आरती विशेष विद्वान पंडितों के द्वारा किया जाएगा. जमशेदपुर के लगभग सभी आम एंव खास लोगो को गणपति महोत्सव मे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाऐगा.

हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय गणपति महोत्सव को सफल बनाने के लिए शहर के जाने-माने समाजसेवी शम्भु जयसवाल को संयोजक एंव कपिल हुईँ को सह संयोजक मनोनीत किया गया है. गणपति महोत्सव के पहले दिन
राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रण दिया जाएगा. दूसरे दिन महिलाओं के लिए एक विशेष पूजा का आयोजन किया गया हैं. वही तीसरे दिन भूत पूर्व सैनिकों के साथ-साथ राष्ट्र वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा .

बैठक में हिन्दू पीठ की महिला शाखा की अध्यक्ष कुमकुम सिंह एंव सचिव शिखा श्यामल कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा,सह सचिव दिनेश जयसवाल, उपाध्यक्ष दिलजय बोस,युवा अध्यक्ष प्रकाश दूवे,सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह,सलाहकार शम्भु जयसवाल,कपिल हुईँ,के साथ-साथ राहुल सिंह,सुधीर सिंह,अमर नाथ जयसवाल शामिल हुए.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *