
सरायकेला : इन दिनों आदित्यपुर थाना पूरे सुर्खियों में है. जिले का सबसे महत्वपूर्ण थाना जहां हर एक व्यक्ति की निगाह बनी रहती है. इस थाने में थोड़ी सी भी गलती होने से थानेदार के तबादले हो होने की आशंका बनी रहती हैं. इस थाने के थानेदारी के लिए कई नाम आते रहते हैं.
*क्यों है जरुरी, आदित्यपुर थाना के लिए राजन कुमार*
बता दे की आदित्यपुर थाना का क्षेत्रफल लगभग सभी थाने से बड़ी है. जिसमें बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं. जहाँ हर एक-दो दिन बाद छोटी मोटी घटनाएं घटने की आशंका बनी रहती है. कई सालों से आदित्यपुर थाने में कई तरह-तरह के थानेदार भी आए. जिन्होंने अपने तरह से थाना की कमान भी संभाला . जहां क्षेत्र के हर थानेदार ने यहां की जनता से अपील की थी कि क्षेत्र में जीरो क्राइम रेट रहेगा और एक भी घटनाएं नहीं घटेगी. लेकिन हर थाना प्रभारी के कार्यकाल में कुछ ना कुछ घटनाएं घटती ही रही. जिसमें क्राइम, हत्याएं, चोरी,नशा एवं अन्य क्राइम बढ़ता ही चला गया.
मगर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार जिस दिन से आदित्यपुर क्षेत्र की कमान संभाली .उसने सबसे पहले यहां की क्षेत्र की जनता से जुड़ने का काम किया. सर्वप्रथम उन्होंने भाटिया बस्ती, बेलडीह बस्ती, साल्डीह बस्ती,मांझी टोला, अलकतरा ड्राम, मुस्लिम बस्ती, सापरा के ग्रामीण इलाकों एवं शहर के सोसाइटी से मिलकर एक साथ मीटिंग की और उन्हें भरोसा दिलाया की आपके क्षेत्र में क्राइम दर में कमी लाने में पुरी कोशिश की जाएगी,अगर कोई क्राइम करता भी है तो हमें जरुर सूचना दें. उन्होंने इसी तरह के बाते करते हुए क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अपना खुद का ही नंबर सभी जगह सर्कुलेट किया . जहाँ लोगों के मन में एक भरोसा और उम्मीद थाना प्रभारी के प्रति जगने लगा . जिसके बाद कई सारे अपराधकर्मी और ब्राउन पेडलर नगर वासियों के सहयोग से पकड़ाने लगे. थाना प्रभारी की लगातार कार्रवाई से लोगों में एक उम्मीद दिखने लगी.जहां नगर वासियों के मन में थाना प्रभारी के प्रति एक अच्छा संदेश जाने लगा.
आदित्यपुर थानेदार ऐसे हैं कि जो आधी रात में भी सड़क में गस्ती करते हुए मौजूद रहते हैं. जहां आम जनता निसंकोच बिना डर से कहीं भी आ जा सकते हैं. आदित्यपुर थाना प्रभारी ने 2 दिन पूर्व भी चैन स्नैचर को रंगे हाथों इमली चौक के पास पकड़ा था, उन्होंने एचडीएफसी बैंक में चोरी होने से पहले ही चोरों को भी पड़ा था. इतना ही नहीं उन्होंने बड़े-बड़े ब्राउन पेडलर को सलाखों के पीछे भेजा हैं . साथ ही शहर के जितने भी क्रिमिनल है क्षेत्र छोड़कर दूसरे इलाकों में भाग निकले हैं.
पहले भी क्षेत्र में थानेदार द्वारा कार्रवाई की जाती थी मगर थानेदार एसी का चेंबर छोड़कर सड़क में जल्दी नहीं दिखते थे. जिसके कारण रात 11:00 बजे के बाद भी आदित्यपुर क्षेत्र में भ्रमण करना काफी मुश्किल पड़ जाता था. महिलाएं डर-डर के घर से बाहर निकाला करती थी. जहां हर एक-दो दिन में सड़क पर बड़ी से बड़ी घटनाएं घटती रहती थी. लेकिन आज राजन कुमार के रहने से आदित्यपुर थाना क्षेत्र में लोगों में एक उम्मीद जगी हुई है.
*सरायकेला के नए एसपी डॉ विमल कुमार के आने के बाद क्राइम रेट में आई कमी*
सरायकेला खरसावां जिले के लिए एक बहुत ही अच्छा पल सामने आया है. जहां जिले के कुछ थानेदार अपनी तरह से कार्य करने में लगे हुए हैं वहीं सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार के नेतृत्व में बड़े-बड़े अपराधिक घटनाओं में कमी लाई जा रहे हैं. हाल ही के दिनों में सोना दुकान में चोरी होने का उद्वेदन किया गया, सभी थाना क्षेत्र में अवैध महुआ दारू एवं नकली शराब पर छापेमारी की गई, कई सारे ब्राउन पेडलर एवं क्रिमिनल को उनके नेतृत्व में पकड़ा गया है. नशा के खिलाफ लगातार कार्यवाही से लोगों में एक अलग ही उनके प्रति भाव/ ईज्जत देखने को मिल रहा है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
