• Mon. Mar 2nd, 2026

ईचागढ़ थाना पुलिस ने 80 लीटर अवैध महुआ शराब को किया जप्त,दो तस्कर को भेजा न्यायिक हिरासत में, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 11, 2023

ईचागढ़ थाना पुलिस ने 80 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार के दिन सालूकडीह के पास से दो मोटरसाइकिल पर झोला लाद कर अवैध महुआ शराब का परिवहन किया जा रहा था. जिसमें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों मोटरसाइकिल को रोककर जांच की .जांच के उपरांत में दोनों मोटरसाइकिल से 80 लीटर अवैध महुआ पाया गया. जिसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया है . वहीं अवैध दारू तस्करी में दो आरोपी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. जिनका नाम सुरेंद्र सिंह मुंडा एवं जरमन महतो है.दोनों ही सोनाहातू का रहने वाला है. जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *