• Mon. Jan 5th, 2026

यूपी/ बीजेपी में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ रहा इंतजार,लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे दावेदार

ByAdmin Office

Sep 7, 2023

 

यूपी/लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है और भाजपा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार बढ़ता जा रहा है। संगठनात्मक फेरबदल का सर्वे पूरा होने के करीब डेढ़ महीने बाद भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होने से एक ओर जहां संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने शुरुआती दौर में करीब 60-70 फीसदी तक जिलाध्यक्ष बदलने के संकेत दिए थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले इतने बड़े बदलाव के लिए प्रदेश स्तर पर पार्टी व सरकार के वरिष्ठजनों के बीच सहमति नहीं बनी है।

मौजूदा जिलाध्यक्ष भी असमंजस की स्थिति में हैं। पद पर बने रहने के जुगाड़ में वह लखनऊ से दिल्ली तक सरकार, संगठन और संघ के प्रमुख लोगों के यहां दस्तक दे रहे हैं। भाजपा के 98 संगठनात्मक जिलों के पार्टी अध्यक्षों में ऐसे जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे जो दो कार्यकाल (पांच वर्ष) पूरे कर चुके हैं। भाजपा ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए जुलाई के दूसरे सप्ताह में सभी जिलों में पर्यवेक्षक भेजे थे।

पर्यवेक्षकों ने 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को सौंप दी थी। उसके बाद पार्टी की ओर से 25 जुलाई तक नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करने का संकेत दिया गया था। पार्टी की ओर से निर्धारित तिथि के करीब डेढ़ महीने बाद भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *