• Tue. Sep 23rd, 2025

भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ सात सितम्बर को

ByAdmin Office

Sep 6, 2023

 

हजारीबाग : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग के तत्वावधान में भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ मनाई जाएगी ।
भारत जोड़ो पदयात्रा अपराह्न तीन बजे जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम से चलकर कांग्रेस कार्यालय रोड के विभिन्न मार्गो से भगत सिंह चौक, सुजाइत चौक, पंच मंदिर चौक, झंडा चौक, मेन रोड, टावर चौक से होते हुए इन्द्रपुरी चौक स्थित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर आम सभा की जाएगी । जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी निसार खान ने बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव करेंगे वहीं कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी अजय कुमार सिंह तथा जिला कार्यक्रम प्रभारी पूर्व मंत्री सह प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बड़कगांव की विधायक माननीय सुश्री अम्बा प्रसाद बरही के विधायक माननीय श्री उमा शंकर अकेला धार्मिक न्यास बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयशंकर पाठक प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, मुन्ना सिंह, आर सी प्रसाद मेहता, दिगम्बर प्रसाद मेहता सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष प्रदेश प्रतिनिधि 20 सूत्री के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य,15 सूत्री के सदस्य यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, एन एस यू आई, सभी विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, व कार्यकर्तागण मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।

निसार खान
मीडिया प्रभारी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *