• Sun. Mar 1st, 2026

मुंगेर में दो दिन से लापता मां बेटी, घर में मिले खून के धब्बे.. भाई का आरोप- ‘पति ने मार डाला’

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 4, 2023

 

*मुंगेर: बिहार के मुंगेर में एक पति-पत्नी और तीन वर्षीय बेटी के घर से गायब होने का मामला सामने आया है. गायब महिला के मायके वालों ने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर पति के फरार हो जाने की आशंका जताई है. घर के कमरे सहित अन्य जगहों पर खून के धब्बे भी मिले हैं. गायब महिला और उसकी 3 साल की बेटी को बरामद करने के लिए पुलिस आस-पास के क्षेत्र में खोजबीन कर रही है.

पूरी घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के खड़िया पूर्वी टोला की है. जहां पत्नी की हत्या कर पति के फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए महिला के भाई ने बरियारपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. जिसके आधार पर बरियारपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार खड़िया पूर्वी टोला घटना की जांच करने पहुंचे. घटनास्थल पर कई जगहों पर से खून के धब्बे को फॉरेंसिक जांच के लिए एकत्रित किया गया और स्क्वाड डॉग समेत फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.

‘बहन गुड़िया का फोन स्विच ऑफ था’: वहीं, पुलिस द्वारा एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतका के शव को खोजने के लिए आस-पास के पोखर और तालाब में खोजबीन जारी है. भदौरा गांव निवासी महिला के भाई अमित कुमार ने थानाध्यक्ष के सामने बताया कि अपनी बहन को शुक्रवार की रात से ही फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. ना ही पति सुमित कुमार और ना ही बहन गुड़िया कुमारी से कोई बात हो पा रही थी.
रिश्तेदार ने दी गायब होने की खबरः भाई ने आगे बताया कि उसकी चचेरी मौसी की लड़की की भी शादी इसी गांव में हुई है, उससे फोन पर संपर्क करने पर उसने बताया कि गांव में चर्चा है कि गुड़िया कुमारी की हत्या कर उसका पति सुमित कुमार उर्फ बाबूलाल सिंह शव को गायब कर दिया है. गुड़िया की 3 साल की पुत्री दिव्या रानी को भी गायब है. पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा और विवाद होता रहता था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *