• Tue. Mar 3rd, 2026

शर्मनाक : चतरा में स्कूल भवन के उद्घाटन पर लौंडा डांस: स्कूल की छत पर हुआ कार्यक्रम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 10, 2023

 

*रांची :* चतरा के हंटरगंज में दो दिन पहले प्लस टू हाई स्कूल के नये भवन का उद्घाटन हुआ. इस उद्घाटन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर लौंडा डांस का प्रदर्शन किया गया.
कार्यक्रम विद्यालय भवन की छत पर हुआ। अब लौंडा नाच का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 33 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में श्रम मंत्री और क्षेत्र के विधायक सत्यानंद भोक्ता, जिले के डीईओ दिनेश मिश्रा नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो उसी स्कूल के कार्यक्रम का बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, डांस प्रोग्राम के दौरान जो शख्स गाना गा रहा है, वह स्थानीय पारा शिक्षक है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह वीडियो शिक्षा विभाग से लेकर राज्य तक चर्चा का विषय बन गया है. इस संबंध में टेलीफोन पर हुई बातचीत में शिक्षा सचिव के रविकुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की जानकारी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को शो कॉज किया गया है.
*श्रम मंत्री बोले- कुछ भी गलत नहीं*
इस वायरल वीडियो को लेकर ने श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता से व्हाट्सएप कॉल पर बात की। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने भी प्रस्तुति दी है. लौंडा नचाने को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र की अपनी संस्कृति होती है. जो कार्यक्रम हुआ है उसमें कुछ भी गलत नहीं है. वीडियो वायरल कर मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
*स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम शर्म की बात है*
स्कूली बच्चों को कहना है कि स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में इस तरह के डांस प्रोग्राम से हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है. स्कूल में एक कार्यक्रम है. हम भी नाचते हैं. हमें भी रुचि है. लेकिन हमें इस तरह का कार्यक्रम पसंद नहीं है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *