• Thu. Mar 5th, 2026

एनएमओपीएस हजारीबाग जिला इकाई का पुनर्गठन, प्रकाश कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 28, 2023

 

हजारीबाग: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) संस्था के हजारीबाग जिला इकाई को लेकर पुर्नगठन का बिगुल बज चुका है।

जिला स्तर के सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन चुनावी प्रक्रिया द्वारा सम्पन्न होगा। गुरुवार को अंतिम दिन के नामांकन में अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन पत्र भरा।

उच्च विद्यालय देवकुली के शिक्षक सह चौपारण निवासी प्रकाश कुमार ने दो सेटों में अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र भरने के दौरान सैकड़ो की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए प्रकाश कुमार ने कहा कि शुरुवाती दौर से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलनरत रहे है। हजारीबाग, राँची से लेकर दिल्ली तक के आंदोलन के लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य किया हूँ। कहा अगर एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होता हूँ तो सभी विभागों में बेहतर समन्यव स्थापित कर जिला स्तर पर मजबूतस संगठन तैयार करूँगा ताकि सभी विभागों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके। और यह संगठन अपने मूल्य उद्देश्यों को जल्द प्राप्त सके।

श्री प्रकाश ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सबके सहयोग की जरूरत है। आपको अपना अधिकार लड़कर लेना होगा। किसी व्यक्ति को प्रतिनिधित्व देना होगा, मैं आपके बीच अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में आपके बीच हूँ आपको तय करना है कि कमान किसके हाथों में दे। एक सवाल के जवाब में प्रकाश कुमार ने बताया कि वह सभी सरकारी सेवक जो 2004 के बाद किसी भी सरकारी विभाग के सेवा में आये है अपना पंजीयन झारक्राफ्ट में करवा के इस चुनावी समर का हिस्सा बन सकते है।

मौके पर प्रस्तावक संदीप कुमार, चनद्रशेख शर्मा, बिनोद कुमार दास, लक्ष्मण कुमार, समर्थक में समसुल अंसारी, सन्तोष कुमार सिंह, इति अपराजिता, शिक्षक विजय मसीह, रविन्द्र कुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार, सुभाष कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार, अमित कुमार, अमीत राम, अरुण कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, लक्ष्मण कुमार, संदीप राणा, अनूप मेहता, मधुसूदन सिंह, अरुण कुमार दास, उत्तम कुमार, बंसत दास, विधान चन्द्र राय, राज दास, राकेश गुप्ता, संजय चन्द्र, देवेंद्र कुमार, सुनील यादव, गणेश प्रसाद, शिवकुमार प्रसाद, दिनेश यादव उर्फ गाँधी जी, बिपिन कुमार, मुकेश कुमार, लगनेश कुमार, संदीप कुमार सिन्हा, राजू राम, अख्तरी खातून, ज्योत्सना रंजन, नीलू कुमारी, हरिन कुड़सी, परितोष झा, थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *