
गावां प्रखंड के विष्णिटीकर व खेसनरो में भाकपा माले नेता सकलदेव यादव के नेतृत्व में पार्टी संस्थापक चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने संकल्प लिया की उनके बताए गए मार्गो सभी चलेंगे व आम जनता को सामंती ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे।
उपस्थित माले नेता सकलदेव यादव ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार में कमर तोड़ महंगाई से पूरा देश तंगी का मार झेल रही हैं। जिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है उन सभी राज्यों में महिलाओं और दलितों पर सरे आम हमला, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। इस लिए 2024 में भाजपा को यहां की जनता को सबक सिखाना होगा।
मौके पर ब्रांच कमिटी, लोकल कमिटी, प्रखंड कमिटी सदस्य प्रदीप कुमार, मुखिया आरती देवी, पिंटू कुमार,पवन कुमार, कांग्रेस यादव, विकाश यादव, नीतीश कुमार, शांति देवी, गौतम कुमार, नारायण यादव गोखुल तुरी, अरुण यादव, अजय साव समेत कई लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
