• Thu. Mar 5th, 2026

खूंटी हुटुंगगढ़ा नाला पर पुल का उद्घाटन खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 28, 2023

 

खूंटी : कर्रा प्रखंड के झारिया चंगाटोली से प्रभात तारा स्कूल पथ में हुटुंगगढ़ा नाला पर पुल का उद्घाटन खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया. इस अवसर पर लाेगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्ष 1999 में यहां की जनता ने जब पहली बार मुझे अपना विधायक चुना उस वक्त क्षेत्र में हर जगह समस्याओं का अंबार था. विकास के नाम पर कुछ नहीं था.

धीरे-धीरे प्राथमिकता के आधार पर जनता की मांगों को पूरा किया गया. यही कारण है कि जनता ने उन्हें लगातार अपना विधायक चुनते आ रही है. आज क्षेत्र में हर जगह हर तरफ सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधा पहुंच गयी है. जनता की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिल रही है. बताया कि पिछली सरकार में पूरे प्रदेश में दो लाख पच्चीस हजार महिलाओं को सखी मंडल से जोड़ा गया. इससे पूर्व स्थानीय महिलाओं ने विधायक का पारंपारिक तरीके से स्वागत किया. जोहार परियोजना के तहत खूंटी, कर्रा और मुरहू के महिलाओं को जोड़ा गया.

मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मंजू देवी, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष काशी नाथ महतो, राजेंद्र केशरी, रूपेश जायसवाल, डहरू पहान, तेम्बा उरांव, चरण खलखो, सहित अन्य उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *