
गावां प्रखंड अंतर्गत सेरूआ पंचाय की कुछ लाभुकों ने मंगलवार को गावां प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ को लिखित आवेदन देकर पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव पर पीएम आवास में मिलने वाले मनरेगा मजदूर का पैसा गलत तरीके से निकालने का आरोप लगाया है। बताया कि पीएम आवास में मनरेगा के तहत मिलने वाला पैसा का कब निकासी किया गया उसका पता नहीं चल पाया है, जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि मजदूर का पैसा निकाल लिया गया है। वहीं मिलन मुसहर ने बताया कि पीएम आवास में मिला पहला किस्त चालीस हजार में 17 हजार एक दलाल के द्वारा गलत तरीके से निकाल लिया गया है जिसकी शिकायत कई बार पंचायत के मुखिया को किया गया लेकिन उन्होंने सिर्फ दिलासा ही आज तक दिया है।
लाभुकों ने बताया कि पंचायत के सुखी संपन्न परिवारों को पीएम आवास का लाभ पैसे लेकर दिया जा रहा है। गरीब परिवार को पीएम आवास योजना की लाभ के लिए कई बार रैकड जमा किया गया लेकिन पीएम आवास की स्वीकृति अभी तक नहीं दिया गया। लाभुकों ने बताया कि सुखी संपन्न परिवार को पैसे लेकर पीएम आवास दिया जा रहा है।
इधर पंचायत के मुखिया गुरु सहाय रविदास ने कहा कि आरोप गलत और झूठा है। विपक्ष के द्वारा मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
लगाए गए आरोप का बीडीओ जांच पड़ताल करें।
वहीं बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ जांच पड़ताल कर दोषियों पर उचित कार्रवाई किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
