

रंजन सिंह पटना जैसे शहर से मुंबई आकर फिल्म की दुनिया में कामयाबी की एक नई इबारत लिख रहे हैं। निर्देशन के क्षेत्र में उनका सफर वाकई में लाजवाब रहा है। कई प्रोडक्शन हाउस में अपना हुनर दिखाने के बाद अब वह एकता कपूर की टीम में शामिल है।

एकता कपूर के प्रिय निर्देशकों में से एक है जिन पर एकता कपूर भरपूर विश्वास करती है।

रंजन सिंह खुद को शिक्षक कहलाना पसंद करते हैं। नए कलाकारों को लेकर के काम करने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं और इनकी पूरी कोशिश होती है कि नए कलाकारों को बेहतर तरीके से मांज करके उनके अंदर के कलाकार को पूरी तरह से उभार दें। गूगल बॉलीवुड बैलिस्टिक अवार्ड्स 2023 कार्यक्रम के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने खुद कहा कि मुझे कलाकारों को संवारना काफी अच्छा लगता है, मैं आज भी एक शिक्षक की भूमिका में ही रहता हूं।

संजय खान के प्रोडक्शन हाउस में उन्होंने महाभारत बना करके काफी लोकप्रियता हासिल की थी। बाद में वह बालाजी टेलिफिल्म्स के साथ जुड़ गया और देखते-देखते एकता कपूर की टीम में अपने लिए एक खास जगह बना ली। नागिन जैसी धारावाहिकों का निर्देशन करके भी इन्होंने दर्शकों का अच्छा खासा मनोरंजन किया। इनकी सबसे बड़ी खासियत इनकी कल्पनाशीलता है। कल्पनाशीलता के साथ-साथ फिल्म तकनीक के तमाम आयामों पर भी इनकी गहरी पकड़ है। यह अपने आप में एक पूरी फिल्म संस्थान हैं। कलाकारों के साथ मेहनत करते रहना इन्हें बेहद पसंद है। बूगल बॉलीवुड बैलिस्टिक 2023 पुरस्कार के दौरान भी यह देखने को मिला कि अपनी तारीफ करने या सुनने के बजाय वह नए कलाकारों के बारे में बातें करना ज्यादा पसंद कर रहे थे।
उनकी इच्छा महेंद्र मिश्र के जीवन पर एक बायोपिक बनाने की है। इसके लिए वा जी तोड़ कोशिश भी कर रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
