
बुंडू अनुमंडल कोट कार्यालय में आग लग गयी. एसडीएम के कोर्ट रूम में आग लगने से दो एसी कुछ फर्नीचर, पर्दे आदि जलकर राख हो गए. घटना के समय कोर्ट नहीं चल रहा था लेकिन थोड़ी देर बाद ही कोर्ट शुरू होने वाला था. दमकल कर्मियों की सक्रियता से आग पर लगभग दस मिनट में ही काबू पा लिया गया.

प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता रितेश जायसवाल के अनुसार पहले आवाज हुई. आकर देखा तो मजिस्ट्रेट के टेबल के ठीक ऊपर लगे दोनों एसी फट गए थे. चारों ओर धुवां फैल गया था. अधिवक्ता संघ के महासचिव शिव शंकर महतो ने बताया कि आवाज सुन वे दौड़े, दमकल को सूचना दी गई तुरंत दमकल के पहुंचने से आग पर काबू पाने में सफलता मिली. बुंडू एसडीएम अजय कुमार साव ने बताया कि लगभग दस दिनों पूर्व ही कोर्ट रूम में एक एसी नया लगवाया गया था आग से दो एसी, कुछ फर्नीचर और परदे जल गए दमकल कर्मी इंद्रदेव भगत ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
