
जमशेदपुर कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हरियाली के रास्ते की मुहिम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के निमित कोल्हान के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे प्रशासनिक परिसर, शैक्षणिक परिषद, औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अनुपयोगी भूमि में फलदार वृक्ष लगाया जाना है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण को दूर किया जा सके l आज इसकी शुरुआत जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम थाना परिसर से किया गया। इस दौरान थाना परिसर में 200 वृक्ष लगाया गया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों को मिलाकर कुल 500 पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभार कुमार मुख्य रूप सेमौजूद रहे। मौके पर श्री सिंह ने कहा 1972 के स्टॉक होम अधिवेशन में पर्यावरणविदो ने पर्यावरण को दूषित होता देखकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया जिसके बाद यूनाइटेड नेशन के द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। आगे उन्होंने कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को एक जन मुहिम बनाना ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी एक स्वच्छ हवा में सांस ले सके इसी के तहत आज से पूरे 1 वर्ष तक यह वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए श्री सिंह ने विशेष रूप से जिले के वरीय पुलिस कप्तान प्रभात कुमार और एमजीएम थाना प्रभारी को धन्यवाद दीया। श्री सिंह ने कहा प्रत्येक वर्ष विश्व में 40 हज़ार करोड़ प्लास्टिक का उपयोग कीया जाता है जिसका केवल 50 प्रतिशत प्लास्टिक को ही रीसाइकल किया जा सकता है। इसलिए हमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की आवश्यकता है। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी कुछ विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर और उनका पूरा पुलिस परिवार पर्यावरण संरक्षण के इस मुहिम में उनके साथ है इसके साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया की प्लास्टिक के उपयोग को बंद कर ही हम वाकई पर्यावरण को हानि होने से बचा सकते हैं या काम न सरकार नहीं प्रशासन कोई भी तब तक नहीं कर सकता जब तक जनभागीदारी ना हो इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह अपना घर बनाते उसमें वाटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था करें। इसके बाद सभी अतिथियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और विशेष रूप से लगाए गए सभी पौधों के संरक्षण की बात कही।
ए के मिश्र
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
