
चौपारण:मोदी सरकार के नौ साल के सफर को यादगार बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने विकास तीर्थ यात्रा के तहत 29 मई से 25 जून तक भिन्न भिन्न कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा नेता मोदी जी द्वारा किए गए विकास कार्यो को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इसी कड़ी में बच्छई पंचायत के सिंघरावां में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सांसद जयन्त सिन्हा व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल का लेखा जोखा रखा। विकास तीर्थ यात्रा का केंद्र बिंदु रहा लराही पुल व रास्ता।

सांसद जयन्त सिन्हा व तत्कालीन विधायक मनोज यादव द्वारा अनुशंसित भाजपा सरकार में लगभग 60 करोड़ की लागत से बना था लराही पुल व रास्ता। कार्यक्रम को सबोधित करते हुए सांसद जयन्त सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार किए गए विकास कार्यो के दर्शन कराएगी विकास तीर्थ यात्रा । कहा मोदी जी के आशीर्वाद से हमने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र को विकास के पटरी पर ले जा रहे है। हज़ारीबाग़ का मेडिकल कॉलेज, बरही का कृषि विश्वविद्यालय, चौपारण का लराही रोड विकास का उदाहरण है। पूर्व विधायक ने कहा कि लराही वासियो के संघर्ष को आदरणीय जयन्त सिन्हा के प्रयास व भाजपा के रघुवर जी के सरकार ने पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाया। कहा पीएम मोदी के नौ वर्षो का कार्यालय बेमिशाल रहा।

उपलब्धियो भरा रहा मोदी जी का कार्यालय। जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यो को जन जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम की अगुवाई मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साव एवं मुकेश सिन्हा व संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने किया।
मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामस्वारूप पासवान, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, राजेंद्र चनद्रवंशी, मुकुन्द साव, सुनील सिंह, सीताराम साव, महामंत्री सुनील साहू, उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, जीप सदस्य आरती कौशल, प्रतिनिधि सुधीर कौशल, मुखिया संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, महामंत्री अरविंद सिंह, कृष्णा साव, बालेश्वर साव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, आशीष गुप्ता, एसी मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा पासवान, भाजपा नेता अशोक ठाकुर, अजित सिंह, मुकेश सिंह, नकुल रजक, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, देवल यादव, गौरी साव, राजेश रवानी, समिति सदस्य विजय मधेसिया, युगल ठाकुर, अशोक यादव, प्रतिनिधि अतहर हुसैन, शंकर दयाल साव, नरेंद्र पांडेय, शिक्षक विजय सिन्हा, विवेकानंद विवेक, बिनोद साव, देवधारी यादव, लराही निवासी त्रिलोकी यादव, संजय यादव, रामधारी यादव, सुरेश यादव, भुनेश्वर उर्फ साहब, विजय यादव, बिरेन्द्र राणा, सुरेन्द्र यादव, बालदेव साव, राजेन्द्र रवीदास, गणेश भुइयाँ, मनोज मिश्रा सहित अन्य।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
