• Thu. Feb 26th, 2026

बॉलीवुड की चिंकी मिंकी को टक्कर दे रहे जुड़वा भाई रमा-उमा, आवाज में है जादू

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 3, 2023

 

*पटना :* देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. लोग अपने टैलेंट के बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. फिल्मों से लेकर हकीकत की दुनिया में बहुत से लोगों की कहानी सुनी या देखी गई है. चिंकी और मिंकी दोनों दोनों जुड़वा बहनें इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. इन दोनों बहन का परिधान से लेकर बोलने का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है. इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, जो चिंकी मिंकी को टक्कर दे रहे हैं. मूल रुप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले रमा उमा जुड़वा भाई हैं. इनकी कहानी चिंकी मिंकी जैसी ही है.

*उमा रमा दे रहे चिंकी मिंकी को टक्कर:*

किस्मत की बात है कि दोनों एक साथ पैदा हुए, एक ही स्कूल में गए लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए. इन दोनों की शक्ल एक जैसी है. कपड़े भी एक जैसे ही पहनते हैं. बाल से लेकर दाढ़ी भी एक स्टाइल में ही रखते हैं, जो कुछ खाना होता है बराबर खाते हैं. इन दोनों की कलाकारी से लोग कंफ्यूज रहते हैं कि रमा कौन है और उमा कौन है. दोनों की उम्र 21 साल है.

*’16 साल की उम्र में करनी पड़ी मजदूरी’:*

उमा और रमा के बोलने का स्टाइल भी एक जैसा ही है. ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान रमा उमा ने बताया कि हम लोग 10 सालों से लोगों का मनोरंजन अपने गीत के माध्यम से कर रहे हैं. चिंकी मिंकी को पहचान तो मिल गई लेकिन हम लोगों को पहचान नहीं मिल पाई है. हमारे घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिस कारण से 16 साल की उम्र में मजदूरी करना पड़ा.
“हमने सोचा कि टैलेंट की बदौलत आगे बढ़ा जा सकता है. जिसका नतीजा है कि अब धीरे-धीरे लोग हम दोनों भाइयों को पसंद करने लगे हैं. हम दोनों एक लए सुर ताल में गीत गाते हैं जो लोगों को पसंद आता है. हिंदी और भोजपुरी दोनों भाषा में गीत गाते हैं लेकिन भोजपुरी गाने को लोग ज्यादा पसंद करते हैं.”- रमा
“दिल्ली से ज्यादा दिलवाले बिहार में हैं. हमने बेरोजगारी पर एक गाना गया था उसे लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. तंगी के कारण 10वीं तक पढ़े हैं. बहन की शादी करने के लिए 16 साल की उम्र में काम करने के लिए नोएडा जाना पड़ा था. शादी करेंगे तो जुड़वा लड़की से करेंगे. अभी करियर पर फोकस कर रहे हैं.”- उमा

*बेरोजगारी पर बना गाना हुआ हिट:*

रमा उमा पिछले कई सालों से संघर्षों कर रहे हैं लेकिन अभी मुकाम नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा, निश्चित तौर पर मुकाम मिलेगा. रमा उमा ने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी चरम पर है जिसको लेकर गीत भी बनाया है. साथ उन्होंने बताया कि खुद अपने से स्क्रिप्टिंग करके गीत गाते हैं. फिलहाल रमा उमा को देख लोग अचरच में पड़ जाते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *