• Fri. Jun 19th, 2026

आदित्यपुर में नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 26, 2023
crescent ad

सरायकेला खरसावां जिले के आर आईटी थाना क्षेत्र से   नाबालिग युवती को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराकर पुलिस ने अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में  जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया गया मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई थी। टीम एवं स्थानीय थाना प्रभारी सागर लाल महथा द्वारा लगातार मामले को  उद्भेदन करने के लिए छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है थी। जिसके दौरान  टीम को सफलता मिली है।

                   मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि नाबालिग युवती के अपहरण किए जाने के मामले को लेकर परिजनों ने स्थानीय आरआईटी थाना में मामला दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय उपाधीक्षक के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी रूप से अनुसंधान प्रारंभ करते हुए नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया है,जबकि नाबालिग के अपहरण मामले के आरोपी रौनक वर्मा को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि नाबालिग युवती के अपहरण मामले में रौनक वर्मा के सहयोगी रहे सन्नी कुमार और रोहित वर्मा को पुलिस ने 24 मई को गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने अपहरणकर्ता रौनक वर्मा को भी गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया है।गिरफ्तार किए गए अपहरण में शामिल सहयोगी रौनक वर्मा के साथ मिलकर अपहरण कांड को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. जिसके बाद पुलिस द्वारा तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि अपहरण मामले में तीन सहयोग करने वाले आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. जिनमें मुख्य रूप से साहिल हेंब्रम, राहुल कुमार, राजीव नयन वर्मा शामिल है।जिनके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान में थाना प्रभारी सागर लाल महथा के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

ए के मिश्र


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *