
संवाद सूत्र, मेसकौर (नवादा):- प्रखंड अंतर्गत बड़ोंसर पंचायत के अरंडी गांव निवासी जनसंघ काल से भाजपा के कार्यकर्ता रहे सुबोधकांत मिश्र को नवादा भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाधक्ष अनिल मेहता, निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना एवं मेसकौर जिप सदस्य सह् भाजपा नेता सुरेंद्र राजवंशी ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।जिप सदस्य सुरेंद्र राजवंशी ने कहा कि एकात्म मानववाद,”एक भारत,श्रेष्ठ भारत” के सिद्धांतों पर चलने वाली राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित, जन सेवा हेतु संकल्पित और भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी “भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस” पर समस्त कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।वहीं 85 वर्षीय सुबोध चंद्र मिश्र ने बताया कि 1985 से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में मैं कार्य कर रहा हूं। उस समय जनसंघ के नाम से भारतीय जनता पार्टी जाना जाता था। पार्टी का चुनाव चिन्ह दीया छाप था।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
