
बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट
बड़कागांव बड़कागांव गुरु चट्टी स्थित आजसू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा की अध्यक्षता में शहीद रघुनाथ महतो के पुण्यतिथि मनाई गई। आजसू कार्यकर्ताओं ने रघुनाथ महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा कि रघुनाथ महतो ने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ जमकर लड़ाई लड़े थे। भारतीय क्रांतिकारी एवं एक महान नेता थे। जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था। वहीं प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा ने कहा कि शहीद रघुनाथ महतो ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ समाज के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। काला कानून व्यवस्था के खिलाफ रघुनाथ महतो ने ग्रामीणों को एकजुट कर तत्कालीन एक शस्त्र विद्रोह का शंखनाद किया था। मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो, जिला सचिव दिनेश कुमार, तुलेश्वर राम, सनी कुमार, हीरा महतो, कमलेश कसेरा ,भुनेश्वर महतो, डॉलेश्वर कुमार, प्रकाश कुमार के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
