
रिपोर्ट :गौतम प्रसाद :कुमारधुबी
कुुमारधुुबी-झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक वीर शहीद पोटो योजना के तहत पूरे झारखंड में 3329 खेल मैदान की निर्माण किया जा रहा है|
झारखंड सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का उद्देश्य पंचायत के बेरोजगारों को रोजगार सृजन करना साथ ही पंचायत में खेल मैदान की सुविधा देना है|
पर सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना को सरकारी अधिकारी पैसों की बंदरबांट कर सरकार के आंखों में धूल झोंक रहा है|
हम बात कर रहे हैं एग्यारकुंड प्रखंड अंतर्गत चांच पंचायत की जहां बरसों पुराने खेल मैदान को समतल करने के लिए 1 लाख 57 हजार 73 रूपये राशि आवंटन करा लिया गया है| वर्षों पुराना खेल मैदान होने के कारण सिर्फ घास छीलकर पैसे की निकासी करना है | थोड़ा बहुत जाहा काम था जेसीबी मशीन का प्रयोग करा लिया गया| अब सवाल यही उठता है मनरेगा के तहत काम करने वाले गरीब मजदूरों की हक छीनने वाले अधिकारियों पर क्या कानूनी कार्रवाई होगी या नहीं|

वही इस पूरे मामले पर एग्यारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कर्मकार ने बताया मनरेगा के तहत जेसीबी का उपयोग नहीं करना है| पूरे मामले की जांच किया जाएगा और जांच के बाद उचित कार्रवाई|

मुखिया प्रमिला सिंह की पुत्र का कहना हैं की अभी काम समाप्त नहीं हुआ है | काम अभी जारी है| जेसीबी हमने नहीं लगाया है |जेसीबी किसने लगाया है | वही सवाल यह भी उठता है बिना मनरेगा पैसे निकासी के ही समतलीकरण हो चुका है| तो क्या अब इस योजना को क्लोज कर दिया जाएगा| या फिर कागज कलम में पूरा कर दिया जाएगा|
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
