• Sun. Mar 15th, 2026

चार फरवरी को झा.मु.मो.की स्थापना दिवस इस बार ऐतिहासिक होगी —मथुरा प्रसाद महतो।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 18, 2023

 

टुंडी 18 जनवरी —दीपक पाण्डेय —- टुंडी जिला परिषद डाक बंगला में आज बुधवार को झा.मु.मो.टुंडी प्रखंड कमिटी द्वारा आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार चाल फरवरी को स्थापना दिवस समारोह बहुत ही ऐतिहासिक बनाना है। आज के इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित धरनीधर मंडल एवं अशोक मंडल की अध्यक्षता में सभी झा.मु.मो.के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आने वाला आगामी चार फरवरी स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक एक कार्यकर्ता को अभी से ही लग जाना है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप सभी कार्यकर्ता पंचायत स्तरीय रूप रेखा तय करें बाकी मेरे द्वारा भी हरसंभव मदद देकर इस बार के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाना है। इस मौके पर जिला से आये पर्यवेक्षक धरनीधर मंडल, अशोक मंडल, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक के निजी सचिव बसंत महतो, कामेश्वर सिंह चौधरी, फूलचंद किस्कू, लोलिन बास्की, गिरिलाल किस्कू, दिनेश मंडल, अनवर अंसारी सुमन मिश्रा, शत्रुघ्न मंडल समेत कई झा.मु.मो. कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *