• Sun. Mar 15th, 2026

करसो पंचायत में कांग्रेस कार्यसमिति का बैठक आयोजित, 22 जनवरी के भारत जोड़ो यात्रा में ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 18, 2023

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

प्रखंड बरही प्रखंड के करसो पंचायत में कांग्रेस कार्यसमिति का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष बलराम कुमार ने किया वही संचालन कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष यमुना यादव ने किया। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि करसो पंचायत प्रभारी पंचायत सह विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार साहू ने कहा की पंचायत के सभी बूथों पर जा जाकर बूथ कमेटी को मजबूत करना अध्यक्ष और सचिव की पहली जिम्मेदारी है। इसके साथ ही आगामी 22 जनवरी को बरही प्रखंड में होने वाले भारत जोड़ो यात्रा पर विशेष तरीके से लोगों की जुड़ने के लिए अपील किया, जिससे सच्ची राष्ट्रवाद को विचारधारा जन जन तक पहुंचे। पंचायत अध्यक्ष बलराम कुमार ने कहा की देश हित और लोगों की सच्ची आजादी के लिए जो राहुल गांधी की विचार है उसे हम सभी जन जन तक जाकर पहुंचाने का कार्य कर रहे है जिसका परिणाम आगामी भारत जोड़ो यात्रा में दिखने को मिलेगा। कार्यक्रम में बरही विधानसभा विधायक प्रतिनिधि छठू गोप, जिला सचिव ओबीसी दीपक गुप्ता, विस सेवा दल महासचिव होरिल यादव, विजय सिंह, जुगेशर राणा, नागेश्वर रविदास, द्रारिका रविदास आदि उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *