• Sun. May 17th, 2026

मार्खम कॉलेज में राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर कार्यक्रम का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 18, 2023
crescent ad

 

 

स्वामी विवेकानंद युवाओं के हैं प्रेरणा स्रोत: डॉ संध्या
एनआईसी के लिए स्वयंसेवकों का किया गया चयन
हजारीबाग। मार्खम कॉलेज में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ संध्या प्रेम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के रूप में माने जाते हैं, वे सदैव युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। शिकागो सम्मेलन में उनकी वेशभूषा एवं संबोधन ने एक अलग पहचान बनाई। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी भोला नाथ सिंह ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवकों की पहचान अनुशासन से होती है। स्वयंसेवक सादगी एवं अनुशासन में रहे तो स्वतः हम स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात कर लेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य का स्वागत स्वयंसेवकों ने एनएसएस क्लेप किया। इस कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रुप लीडर प्रगति प्रेरणा , संगीता कुमारी ,शिवा कुमार समेत स्वयंसेवक सुजाता कुमारी, काजल कुमारी ,तारकेश्वर कुमार दास, भारती कुमारी, रमाकांत सोनी, रितिक कुमार, सत्यम कुमार, ऋषभ कुमार, मेघा कुमारी, खुशबू कुमारी, नंदनी कुमारी ,संजना कुमारी ,पूनम कुमारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *