
टुंडी 17जनवरी—दीपक पाण्डेय —- टुंडी प्रखंड के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम सर्रा निवासी आरती देवी कल शिव मंदिर से पूजा कर वापस अपने घर लौट रही थीं तभी पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल ने उसे पीछे से धक्का मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकार सूत्रों के मुताबिक सर्रा गांव निवासी आरती देवी पति चुडामन प्रसाद राय उम्र 53 बर्ष कल दोपहर में बराकर नदी तट स्थित बाबा नंदा महादेव की पूजा कर अपने घर लौट रही थी तभी पीछे से मोटरसाइकिल संख्याJH11W/2057 ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे उक्त महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल पोस्तमारा निवासी तूफानी यादव चला रहा था जो कि काफ़ी शराब पिएं हुए था एवं गाड़ी की गति काफी तेज होने के कारण संतुलन खो बैठा और दुर्घटना घट गई। फिलहाल गांव वालों के द्वारा आपसी सहयोग से समझौता कर लिया गया है मृतक के आश्रित को तीन लाख रुपए मुआवजा के तौर पर देने की सहमति ग्रामीणों द्वारा तय किया गया एवं मामले को निपटाया गया। इस मामले पर फिलहाल गांव में शांति का माहौल देखी गई।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
