• Sun. Mar 15th, 2026

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 12, 2023

 

बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

बड़कागांव : आम आदमी पार्टी’ प्रखण्ड कमेटी बड़कागाँव के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती प्रखंड अध्यक्ष तुलसी महतो की अध्यक्षता में मनाया।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हरिदेव नारायण ने किया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।पार्टी के उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपना- अपना विचार प्रकट किया।वही प्रखंड अध्यक्ष तुलसी महतो ने स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखण्ड प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है।बेरोजगारी युवाओं के लिए अभीसाप बनते जा रहा है।निजी कोल कंपनियों द्वारा बडकागाँव के लोकल युवाओ को रोजगार के नाम पर सिर्फ छलावा किया जा रहा है।हम सबको एकजुट होने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल प्रसाद दाँगी (सचिव), बलराम कुमार (कोषाध्याक्ष),विकास कुमार (सोशल मीडिया प्रभारी) धर्मनाथ कुमार सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *