• Sat. Mar 14th, 2026

जनजागरण केंद्र हजारीबाग द्वारा खेल सामग्री का किया गया वितरण खेल से बच्चों में आत्मनिर्भरता और मनोबल का होता है विकास : विजय यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2023

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड अंतर्गत मलकोको पंचायत बुंडू स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जनजागरण केंद्र हजारीबाग के द्वारा प्रोजेक्ट छलांग के तहत खेल सामग्री फुटबाल, टेनिस, बॉल, कोण, डोम, पंम्प एवं भिसिल, स्टॉप वाच आदि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि मलकोको पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव उपस्थित रहें। मौके पर मुखिया विजय कुमार यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। आज कई बच्चे खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन कर प्रखंड और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। खेलों से मनुष्य में आत्मनिर्भरता की भावना आती है और उसका मनोबल बढ़ता जाता है। उन्होंने बच्चों से भी निवेदन है कि वे अपने और विद्यालय और जिले के सम्मान के लिए सभी स्तर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें और जीतकर नाम रोशन करें। मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि रोहित यादव, जन जागरण केन्द्र हजारीबाग के फिल्ड कोरडिनेटर आरति कुमारी, स्कूल के प्रधानाध्यापक उदय नारायण प्रसाद, मुनिलाल राम, सहायक अध्यापक नरेश कुमार यादव, बाबूलाल यादव, प्रदीप कुमार यादव, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, जागेश्वर ठाकुर एवं स्कूल के बच्चों की उपस्थिति में खेल सामाग्री का वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *