• Thu. Feb 26th, 2026

रांची -कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को लेकर झारखंड सरकार गंभीर, जीनोम सिक्वेंसिंग के निर्देश जारी किए।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 23, 2022

 

रांची- देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. देश में ओमिक्रोन (Omicron) के सब वेरिएंट BF.7 के चार मामले सामने आ चुके हैं. जिसके बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से सतर्क रहने को कहा है. इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना के मामले को लेकर राज्य सरकार काफी ज्यादा गंभीर हैं.

सरकार है कोरोना को लेकर गंभीर

देश में आए कोरोना के मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है. इसके अलावा उन्होंने कोरोना से संबंधित सभी मामलों में जीनोम सिक्वेंसिंग के निर्देश भी दिए है.

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के हालात को लेकर वो अवगत है और इसको लेकर राज्य सरकार भी गंभीर हैं. इसको लेकर जल्द ही एक विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिसके बाद परिस्थितियों के अनुकूल जल्द ही फैसले लिए जाएंगे. सरकार ने इस और कदम उठाते हुए हमने निर्देश दिया है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के सभी नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजें.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *