
लातेहार: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दस लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार कर लिया गया है। माओवादी जोनल कमांडर मुनेश्वर गंझू कई संगीन मामलों में मुख्य आरोपी था। इस पर कई जिलों में मामले दर्ज हैं। मुनेश्वर गंझू की पहचान कई नामों से थी। इसे मुंशी जी और उर्फ बितन गंझू के नाम से भी जाना जाता था। मुंशी जी इसलिए क्योंकि नक्सलियों की लेबी का हिसाब किताब रखना, पैसे कहां से कैसे आयेंगे उस पर निगरानी करना भी इसी की जिम्मेदारी थी।

*कई संगीन मामलों के आरोपी, 78 मामले हैं दर्ज*

इस गिरफ्तारी में पुलिस ने 53000 रुपये नकद बरामद किया है। यह पैसे कहां से आये इस संबंध में भी नक्सली से पूछताछ की जा रही है। नक्सली कई बड़े व्यापारियों से लेवी लेने के फिराक में भी था। उसके खिलाफ लातेहार, रांची, लोहरदगा समेत झारखंड के 4 जिलों में 78 केस दर्ज हैं।
भाकपा माओवादियों में हड़कंप
बरकाकाना से सोननगर तक कराए जा रहे थर्ड रेल लाइन निर्माण के दौरान माओवादी के नक्सलियों द्वारा घटना को अंजाम देने में वह शामिल था। जिले के एसपी अंजनी अंजनी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार नक्सली माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते का सक्रिय सदस्य था। यह रविंद्र गंझू के दाहिने हाथ के रूप में अपनी पहचान रखता है।
उसकी गिरफ्तारी लातेहार जिला पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। पिछले एक साल से नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भाकपा माओवादियों में इस हड़कंप है।
*बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली*
एसपी अंजनी अंजनी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की हेसला मांझी टोला में है। नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। हमने एक टीम बनाई और छापेमारी की। हमें इस अभियान में सफलता मिली और दस लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार किया गया। मुनेश्वर गंझू रविंद्र गंझू का दाहिना हाथ माना जाता है। यह एक बड़ी सफलता मिली है। इसके पास कोई हथियार नहीं मिला है लेकिन हम इससे पूछताछ कर रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
