
रांची
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भाजपा ने सदन के बाहर राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया. भाजपा के विधायक विधानसभा की सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए. विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि इस सरकार में झारखंड की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है. सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है.

उधर रिम्स की अव्यवस्था को लेकर भाजपा के विधायक समरी लाल विधानसभा के मेन गेट के पास कंबल ओढ़ कर लेट गए. उन्होंने कहा कि रिम्स में मरीजों का बुरा हाल है. इस कड़ाके की ठंड में भी बाहर लिटा कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है. विधायक समरीलाल में रिम्स की व्यवस्था सुधारने की मांग रहे हैं.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
