• Sat. Jan 3rd, 2026

आइए जानते हैं साल का सबसे छोटा दिन की पूरी जानकारी कब होता है साल का सबसे छोटा दिन

ByAdmin Office

Dec 22, 2022

 

हर वर्ष 22 दिसम्बर को साल का सबसे छोटा दिन कहलाता है। दरअसल 22 दिसंबर एक ऐसा खास दिन है सबसे छोटा दिन और सबसे लम्बी रात होती है। इस दिन को शीतकालीन अयनांत या शीत अयनकाल के नाम से भी जाना जाता है।

*शीतकालीन अयनांत का समय -* 22 दिसम्बर, गुरुवार को 03:17 AM पर

*शीतकालीन अयनांत सूर्योदय -* 07:10 ᴀᴍ

*शीतकालीन अयनांत सूर्यास्त -* 05:29 PM

*शीतकालीन अयनांत दिन की अवधि -* 10 घण्टे 19 मिनट 11 सेकण्ड

*कुछ तथ्य जिनसे हम 22 दिसम्बर को होने वाले खगोलीय बदलाव को समझेंगे*

*अयनांत -* अयनांत तब होता है जब पृथ्वी का कोई एक ध्रुव सूर्य से दूर अपने अधिकतम झुकाव पर पहुँच जाता है। कई ज्ञात खगोलविदों द्वारा लगाए गए अनुमान के आधार पर यह झुकाव 23° 26’ पर होता है।

यह साल में दो बार होता है, एक बार उत्तरी गोलार्द्ध में और एक बार दक्षिणी गोलार्द्ध में। उत्तरी गोलार्ध में, यह दिसंबर होने वाला शीतकालीन अयनांत आमतौर पर 21 या 22 दिसंबर को होता है, और दक्षिणी गोलार्ध में होने ग्रीष्मकालीन अयनांत जून में 20 या 21 तारीख पर होता है।

22 दिसंबर का यह दिन यू.के., यू.एस.ए., कनाडा, रूस, भारत और चीन में सर्दियों का समय होता है, और यहां यह वर्ष का सबसे छोटा दिन कहलाता है।

जबकि ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, चिली, न्यूजीलैंड और कुछ अन्य दक्षिणी देशों में यह गर्मी का समय होता है। अफ्रीका और यह साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है।

अब बात करते हैं वैदिक शास्त्र में इस दिन के महत्व के बारे में, शीतकालीन अयनांत को उष्णकटिबंधीय उत्तरायण के रूप में जाना जाता है। हालांकि, मकर संक्रांति से नाक्षत्रिक उत्तरायण शुरू होता है, इसीलिए मकर संक्रांति को देवकाल का आरम्भ मान कर उसी दिन से शुभ कार्य शुरू किये जाते हैं।

साल का सबसे छोटा दिन एक विशेष खगोलीय घटना है। जरा सोचिए एक ही सूर्य, और उसके चारो ओर एक ही धुरी पर घूमती हुई एक पृथ्वी, लेकिन फिर भी हर दिन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय हमेशा अलग होता है। सूर्य और पृथ्वी के बीच के इस सम्बन्ध से ही, एक ही समय में धरती के एक हिस्से में सर्दी और दूसरे हिस्से में गर्मी का मौसम बनता है।

*यह दर्शाता है कि उस परमपिता परमेश्वर की कृपा से हम एक अद्भुत ब्रह्माण्ड का हिस्सा है।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *