• Fri. Feb 27th, 2026

रेन्बो स्कूल बरही में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव खेल प्रतियोगिता सह डिफेंस एकेडमी का हुआ शुभारंभ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखण्ड के गडलाही स्थित रेन्बो स्कूल बरही में वार्षिकोत्सव खेल प्रतियोगिता सह डिफेंस एकेडमी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस एसोसिएशन हजारीबाग के अध्यक्ष सह पुनि सह थाना प्रभारी ललित कुमार, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, कोबरा इंस्पेक्टर हिमांशु कुमार, कोबरा इंस्पेक्टर सह पीआरओ पंकज कुमार यादव, डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी, सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राजसिंह चौहान, अपेम अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, रॉयल आर्किड इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक अनूप कुमार, बरही इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरुण दुबे, एसडीजीएम अकेडमी के डायरेक्टर महेश गुरनानी, योगाचार्य अनिल कुमार मिश्रा, रेनबो स्कूल के निदेशक सिकंदर प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर किया। वार्षिक खेल कार्यक्रम के शुरुआत के पश्चात रेन्बो डिफेंस अकादमी का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस एसोसिएशन हजारीबाग के अध्यक्ष सह पुनि सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने कहा कि विद्यालय ने हाल के दिनों में कई आकर्षक कार्यक्रम किए है जिससे बच्चों का बौद्धिक विकास हो रहा है। खेल जीवन को अनुशासित करता है। हमारे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास के स्तर में विकास शारीरिक तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही साथ उन्होंने रेन्बो डिफेंस अकादमी बरही के लिए भी शुभकामनाएं दी। कोबरा 203 वाहिनी इंस्पेक्टर हिमांशु एकेडमी संचालक की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से अधिक से अधिक युवा योग्यता हासिल कर सैन्य सेवाओं में जा सकेंगे। इस मौके पर काफी संख्या में स्कूली बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग गीत संगीत कार्यक्रम में आए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर एसडीजीएम प्रिंसिपल डॉ मनोज कुमार, बरही पश्चिमी पंसस जीतू ठाकुर, केदारुत पंसस विकास सिंह, करियातपुर प्लस टू उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीमनोहर प्रसाद, भोला प्रसाद, सॉफ्टेक कंप्यूटर सेंटर के संचालक जयदीप सिन्हा, मोहन प्रजापति, उमेश वर्मा, संजय शर्मा, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *