
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड के केदारूत पंचायत अंतर्गत भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले खेरौन और कटिऔन गांव के दर्जनों की संख्या में भाजपाई आज गुरुवार को कमल का दामन छोड़ पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। निवेदन समिति के सभापति सह विधायक बरही विधानसभा उमाशंकर अकेला यादव ने चौपारण स्थित अपने निजी आवास पर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को माला पहना कर पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया इसके साथ ही सभी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। बरही प्रखंड कांग्रेस कार्यालय प्रभारी खेरौन निवासी नरेश सिंह ने बताया है की लोकसभा चुनाव के इतिहास में खेरौन और कटिऔन बुथ से भाजपा लगातार रिकॉर्ड मतों से जीतती चली आई है ऐसे में भाजपा के इन दिग्गज सुरमांओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होना भाजपा के रणनीतिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिया गया करारा जवाब है। पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा है कि अभी तो यह सिर्फ झांकी है पंचायत के सैकड़ों भाजपाई लगातार हमसे गोपनीय संपर्क बनाए हुए हैं जो किसी भी पल कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में खेरौन गांव से वरिष्ठ समाजसेवी भोला सिंह उर्फ बड़ा बाबू, किसान नेता श्रवण सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक सिंह उर्फ गुरुजी, अवध सिंह, रंजीत सिंह, बीरबल सिंह उर्फ वीरू, अवधेश सिंह, तपेश्वर सिंह उर्फ तापो, आनंद सिंह, गोपाल साव विजय सिंह, कटिऔन गांव से केदारूत पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार सिंह, बसंत सिंह (गायक), संजय सिंह। उक्त जानकारी कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने दी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
