• Mon. Mar 2nd, 2026

नगर निकाय के मेयर और अध्यक्ष के चक्रिय आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला, हेमंत कैबिनेट ने 29 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 15, 2022

 

*रांची :* सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.प्रोजेक्ट भवन में चली इस बैठक में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित कई मौजूद हैं.
कैबिनेट में 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

*हेमंत सोरेन कैबिनेट के फैसले*

एनईएमएस की सेवा विभिन्न विभागों में लेने की स्वीकृति प्रदान की गई.राज्य सरकार के अपर सचिव, मुख्य सचिव को आवासीय कार्यालय उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई.
रामगढ़ के गोला प्रखंड के निमरा गांव में बीएसएनएल टावर लगाने की स्वीकृतिझारखंड भवन नई दिल्ली के वर्ग 2, 3 और 4 के कर्मचारी को विशेष दिल्ली भत्ता की स्वीकृति
पंचम विधानसभा के नवम मानसून सत्र का सत्रावसान की स्वीकृति दी गई.

शीतकालीन सत्र आहुत करने की स्वीकृति प्रदान की गई.
बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय विधेयक, जैन विश्वविद्यालय विधेयक, सोना देवी विश्वविद्यालय विधेयक की अनुमोदन की स्वीकृति नगरपालिका अधिनियम 2011 में संशोधन की स्वीकृति. मेयर और अध्यक्ष के एकल पद आरक्षण से जुड़ा है मामला. चक्रीय शब्द को संशोधित करने का निर्णय लिया गया है.

मनरेगा मजदूरों के अनुग्रह राशि में बढ़ोत्तरी. दुर्घटना मृत्यु होने पर 75 हजार से अब मिलेगा 2 लाख रुपया. सामान्य मृत्यु पर 30 हजार की जगह से 1 लाख मिलेगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *