
*बाघमारा :* बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र की मधुबन कोल वाशरी के लोडिंग प्वाइंट में चोरों ने 220 मीटर कार हॉलेज मेन रोप गैस कट्टर से काट कर ले गया.
जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है. निरीक्षण करने पहुंचे वाशरी पीओ प्रमोद कुमार का कहना है कि चोरों ने मेन रोप चोरी करने के अलावा काउंटर वेट एवं कार हॉलेज को भी क्षति पहुंचाया है. मेन रोप से ही बैगन को खिंचा जाता है. वह पूरी तरह डैमेज हो गया है. इसे फिर से मरम्मत कराने में कंपनी को करोड़ों की खर्च होगी.

*रैक लोडिंग बाधित, वापस भेजे रैक*

कार हॉलेज मेन रोप कटने से रैक लोडिंग बाधित हो गयी है. बीएसएल बोकारो प्लांट में वाश्ड कोल भेजने के लिए सुबह रैक लगी, लेकिन रैक लोडिंग नहीं हो पाने की स्थिति में कंपनी को लेफ्ट बिहाइंड का चार्ज भरना पड़ा. आखिरकार प्रबंधन दोपहर को रैक वापस लौटा दी. पीओ का कहना है कि जबतक नया कार हॉलेज मेन रोप नहीं लगेगा तबतक रैक लोडिंग होना संभव नहीं है.
*बाघमारा थाना में मामला दर्ज*
ड्यूटी पर दो सुरक्षा गार्ड रहने के बावजूद इन गार्ड को रोप कटने की भनक नहीं लगी. घटनास्थल सुनसान जगह पर होने से चोरों ने बेफिक्र होकर घटना को अंजाम दिया. अहले सुबह जब रैक लोडिंग के लिए ऑपरेटर पहुंचे, तो घटना की जानकारी प्रबंधन को मिली. सूचना पाकर सीआइएसएफ टीम घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की. हालांकि, वाशरी में सीआइएसएफ की पोस्टींग नहीं है. यहां सुरक्षा का जिम्मा बीसीसीएल की सुरक्षा गार्ड पर है. घटना को लेकर वाशरी पीओ प्रमोद कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बाघमारा थाना में ऑनलाइन मामला दर्ज कराया है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
