• Mon. Mar 2nd, 2026

रसोईया धमना, केदारुत, कोल्हुआकला पैक्स में हुआ धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 14, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड के रसोईया धमना पैक्स सहित केदारूत, कोल्हुआकला पंचायत के पैक्सो में धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का बुधवार को शुभारंभ हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि झारखंड सरकार गरीब किसानो की सरकार है, किसानों का दुःख दर्द समझती है, यही कारण है कि सरकार समय से विभिन्न फसलों के लिए बीज वितरण एवं उपज हुए फसलों को उचित दर में खरीद कर किसानों का मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रही है। साथ ही इस वर्ष जिन किसानों का फसल नही हो पाया है, उनके लिए झारखंड सुखाड़ योजना का लाभ दिलवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जा रहा है, जिनको 29 दिसंबर को 3500 रुपए उनके खाते में देने जा रही है। सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना का सभी लोग लाभ उठाने का कार्य करे। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, विधायक प्रतिनिधि सुनील साव, उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा, कांग्रेस जिला सचिव दीपक गुप्ता, मो खलील, बिटीएम राकेश कुमार, कांग्रेस नेता मो तौकीर, पंचायत समिति सदस्य मो तैयब, बेंदगी मुखिया सिकंदर राणा, रसोईया धमना पैक्स अध्यक्ष कपीलदेव प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील साहू, केदारूत मुखिया सरिता देवी, केदारूत पैक्स अध्यक्ष राजु गोप, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि देवनन्दन यादव, पंसस विकास सिंह, विशेश्वर यादव, पंसस जीतू ठाकुर, देवचन्द यादव, कोल्हुआकला पैक्स अध्यक्ष प्रवीण यादव, पूर्व मुखिया रघुवीर यादव, पंसस प्रभु यादव, बालेश्वर यादव, रामानंद यादव, गंगाधर पंडित, सुरेंद्र पंडित, नारायण पंडित, चेतलाल यादव, रमेश यादव, दिलीप यादव, उमेश यादव, गोविंद कुमार, संजय राम, रियाज अंसारी, गौरवा देवी, कुंती देवी, सीता देवी, रिंकी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *