• Sat. Jun 13th, 2026

बरही विधायक के नेतृत्व में 26 नवम्बर को चौपारण से निकाली जाएगी कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा, जिला उपाध्यक्ष ने दी जानकारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 21, 2022
crescent ad

 

अंतर्कथा: बरही/पंचम पाण्डेय

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मीडिया प्रभारी बरही विधानसभा डॉ निजामुद्दीन अंसारी ने प्रेस बयान जारी कर जानकारी दिया है कि दिनांक 26 नवंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश कुमार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड में कार्यक्रम तय है। उक्त कार्यक्रम चौपारण केंदुआ मोड़ से महाराजगंज तक भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा होगी। यह कार्यक्रम बरही विधानसभा विधायक उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम से संबंधित विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक निवास में दिनांक 22 नवंबर को बुलाई गई है। जिसमें कार्यक्रम के वृहद रूप से तैयारी को लेकर तैयारी समिति और संचालन समिति का गठन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया गया है। उक्त जानकारी डॉक्टर निजामुद्दीन अंसारी जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सह प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह मीडिया प्रभारी बरही विधानसभा ने दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *