
*चक्रधरपुर* : रेल मंडल में डयूटी में तैनात दो लोको पायलट की मौत हो गयी है। घटना राजखरसावां रेलवे स्टेशन के यार्ड की बतायी जा रही है जहां, हावड़ा मेल ट्रेन के चपेट में आने से दो लोको पायलटों की मौत हो गई । घटना देर रात करीब 12 बजे की है। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार लोको पायलट टीके सहाना तथा सहायक लोको पायलट मो अख्तर आलम राजखरसावां रेलवे स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी का इंजन बदल रहे थे। इसी दौरान हावड़ा मेल एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। लोको पायलट टीके साहाना पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा निवासी हैं। जबकि सहायक लोको पायलट मो अख्तर आलम बर्नपुर का है। दुर्घटना के बाद ही रात को दोनों शव को चक्रधरपुर लाया गया। शवों को रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर के मर्सरी में रक्खा गया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
